Shukrawar ke totke
|| शुक्रवार के टोटके ||

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है।
शुक्रवार के दिन कुछ टोटके और उपाय के द्वारा धन-वैभव की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
शास्त्रों में शुक्रवार का दिन धन लाभ के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जो बेहद लाभकारक है।
ऐसा माना जाता है कि धन की समस्या पर विजय पाने के लिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना सर्वोत्तम उपाय है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन-वैभव का वरदान पाया जा सकता है।
साथ ही शास्त्रों में कुछ टोटके बताए गए हैं जो माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। इस प्रकार अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं।
साथ ही धन लाभ के भी नए रास्ते बनते हैं। शुक्रवार के दिन पीला कपड़ा लेकर उसमें पांच लक्ष्मी कौड़ी और थोड़ा सा केसर-चंडी के सिक्के डालें।
अब इस सामान को कपड़ें में बांधकर अपने घर की तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। इसका प्रभाव आपको कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: किचन में चाहकर भी ना करें ये काम, ‘राहु’ तबाह कर देता है पारिवारिक जीवन धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के टोटके शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी लड़कियों को घर बुलाकर उन्हें प्रेम से पेट भर खीर खिलाएं।
इसके बाद उन्हें वस्त्र और दक्षिणा देकर पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति होती है।
आपको ऐसा लगातार तीन शुक्रवार करना है। शुक्रवार के दिन गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। अभिषेक के उपरांत अभिषेक का जल पूरे घर में फूल के माध्यम से छिड़क दें।
पूजा के बाद श्री यंत्र को धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
«« टोटके शनिवार के टोटके »»